उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
इंदौर १० मार्च, 2025, – पाइप मैन्यूफैक्चरिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अग्रणी मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड ने पीथमपुर, मध्यप्रदेश में अपने अत्याधुनिक मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में हाल में संस्थापित नैरो रेंज पाइप तथा एक उन्नत पॉलीयूरीथेन (पीयू) कोटिंग फेसिलिटी (3 लेयर पोलीइथलीन/3 LPE का कार्य प्रगति पर है) का उद्घाटन करने की घोषणा की है। लगभग 100 करोड़ रु के निवेश से तैयार इस सुविधा के चालू होने से क्षमता में 50,000 टीपीए की अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है और इस प्रकार वार्षिक क्षमता 100,000 टीपीए से बढ़कर 150,000 टीपीए हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता में वृद्धि हुई है।
इस नई सुविधा से मैन इंडस्ट्रीज़ की प्रोडक्शन क्षमताओं में काफी विस्तार हुआ है और इसने कंपनी की पाइप रेंज व्यास 12” से 120” तक बढ़ा दिया है जबकि पिछली रेंज 28” से 120” तक थी। इस बढ़ोतरी के चलते कंपनी तेल एवं गैस, जल प्रेषण, और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्रों के लिए उन्नत क्वालिटी के नैरो रेंज पाइपों की अधिक मांग को पूरा करने में सक्षम होगी।
उद्घाटन समारोह के मौके पर श्री कैलाश विजयवर्गीय, माननीय शहरी विकास एवं आवास तथा संसदीय मामलों के केबिनेट मंत्री के अलावा श्री शंकर लालवानी, माननीय सांसद और श्री तुलसी राम सिलावट, माननीय केबिनेट मंत्री इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। साथ ही, कई जाने माने बैंक अधिकारी, ग्राहक, वैंडर्स और इंडस्ट्री से जुड़े वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी भी मौजूद थे।
हाल में निर्मित स्पायरल मिल को इंडस्ट्री के सर्वोच्च मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जो उच्च दबाव वाले पाइपलाइप ट्रांसमिशन सिस्टम्स में सटीकता, मजबूती और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हैं। एडवांस पीयू एवं 3एलपीई कोटिंग फेसिलिटी इन पाइपों के टिकाऊपन को और बढ़ावा देगी, इन्हें जंग रोधी बनाकर इनकी उम्र बढ़ाएगी और साथ ही, अलग-अलग वातावरण परिस्थतियों के हिसाब से भी ये उपयुक्त साबित होंगे। यह निवेश मैन इंडस्ट्रीज़ की टैक्नोलॉजी के मामले में इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी, तथा बेहतर प्रोडक्ट क्वालिटी के भी अनुरूप है। नई मिल एवं कोटिंग फेसिलिटी से प्रोडक्शन एफिशिएंसी में सुधार होगा, टर्नअराउंड समय घटेगा और साथ ही, देश एवं विदेश में प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए पसंदीदा सप्लायर के तौर पर कंपनी की स्थिति भी मजबूत होगी। इसके अलावा, मैन इंडस्ट्रीज़ के सऊदी और जम्मू स्थित प्लांट्स का काम भी तेजी से बढ़ रहा है, जो इसे अपने ग्लोबल फुटप्रिंट में विस्तार करने की प्रतिबद्धता पर खरा उतरने के साथ-साथ प्रमुख क्षेत्रों में इसकी प्रोडक्शन क्षमताओं को बेहतर बनाने में भी मदद करेगी।
निखिल मनसुखानी, प्रबंध निदेशक, मैन इंडस्ट्रीज़ ने कहा, “एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर परिदृश्य में हो रहे बदलावों के मद्देनज़र, मैन इंडस्ट्रीज़ इनोवेशन के अग्रणी मोर्चे पर बनी हुई है। हमारी नई स्पायरल मिल एवं कोटिंग सुविधा इंडस्ट्री के लिए उन्नत इंजीनियरिंग वाले उच्च स्तरीय उत्पादों को तैयार करने की दिशा में बढ़ाया गया कदम है। इस विस्तार ने न सिर्फ हमारी क्षमताओं को मजबूती दी है बल्कि वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने की हमारी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को भी दोहराया है।”
इस नवीनतम विस्तार के साथ, मैन इंडस्ट्रीज़ भारत के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी एवं वॉटर मैनेजमेंट सैक्टर को सपोर्ट करने की अच्छी स्थिति में है। कंपनी अत्याधुनिक टैक्नोलॉजी, सस्टेनेबल मैन्यूफैक्चरिंग प्रक्रियाओं और क्षमता विस्तार पर लगातार निवेश जारी रखते हुए ग्लोबल पाइपलाइन इंडस्ट्री में दिग्गज बनी हुई है।
