धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
कवर्धा, 9 मार्च । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कवर्धा में नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन योजना के तहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 10 मार्च, सोमवार को प्रातः 9:30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सरोदा बांध रोड, ग्राम तारो (खैरबना), कवर्धा में आयोजित होगा।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के अधिकारी ने बताया कि, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान कर सकता है । इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया गया है। जिले के समस्त शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह मेला युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की है।
—————
