धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मारपीट के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के...
Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में एक...
Spread the love हैदराबाद, 23 अक्टूबर । तेलंगाना...
जम्मू, 08 मार्च । जम्मू-कश्मीर के लोगों के अच्छी खबर है। खासकर सरकारी अधिकारियों और व्यवसायियों के लिए यह खबर बहुत ही फायदेमंद और समय बचाने वाली है। ऐसा नागरिक उड्डयन अथारिटी के रोजाना सुबह जम्मू से श्रीनगर के लिए उड़ान शुरू करने से संभव होने जा रहा है। नागरिक उड्डयन के अधिकारियों ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब 01 अप्रैल से रोजाना सुबह जम्मू से कश्मीर के लिए नियमित उड़ान शुरू होगी।
यह जानकारी अंतरिक्ष विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री और उधमपुर के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी। केंद्रीय मंत्री डॉ. सिंह ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से बताया कि एक आम शिकायत रहती थी कि जम्मू से श्रीनगर के लिए सुबह की कोई हवाई उड़ान नहीं है। इसके कारण उन लोगों को एक दिन में वापसी करना मुश्किल होता है। इसमें सरकारी अधिकारियों और व्यापारियों को अधिक परेशानी होती थी। इसके परिणामस्वरूप उनके लिए अक्सर उड़ान भरना और उसी दिन वापस आना मुश्किल हो जाता था। उन्होंने बताया कि इसके संबंध में नागरिक उड्डयन अधिकारियों को एक प्रस्ताव दिया गया था। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन के अधिकारियों ने 01 अप्रैल 2025 से जम्मू से श्रीनगर के लिए सुबह 10 बजे एक नियमित दैनिक हवाई उड़ान शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है।
