एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
हजारीबाग, 8 मार्च । अज्ञात अपराधियों ने एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव को शनिवार की सुबह गोली मार मारकर हत्या कर दी। गोली उनके पीठ पर लगी थी। आनन फानन में उन्हें आरोग्य हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना हजारीबाग बड़कागांव रोड के फतहा के पास हुई है।
घटना के बारे में एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह 9:20 बजे वह अपने कार्यालय जा रहे थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी की हत्या के बाद एनटीपीसी के अधिकारियों के बीच दहशत का माहौल देखा जा रहा है।हालांकि पुलिस द्वारा कहा जा रहा है कि घटना कैसे हुई घटना के पीछे किसकी हाथ है यह कहना अभी मुश्किल है। जांच की जा रही है।
