एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
रांची, 08 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नारी शक्ति सिर्फ सृजन नहीं, बल्कि अटूट संकल्प, प्रेम और प्रेरणा की मूर्ति है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सशक्तिकरण प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे।”
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “जब आधी आबादी सशक्त होती है तो पूरा समाज समृद्ध हो जाता है। अबुआ सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं के जरिए राज्य की मां, बहन, बेटियों को मजबूत करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। हमारा संकल्प केवल योजनाओं का लाभ देना नहीं, बल्कि महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है।”भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “नारी तू नारायणी। महिलाओं की सहभागिता और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन प्रमुख नेताओं ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया।
