अपने किरदार की तैयारी को लेकर बोलीं यामी गौतम, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026...
Spread the love भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट...
रांची, 07 मार्च । रांची के चुटिया के सिरमटोली सरना स्थल के सामने बनाए गए फ्लाईओवर रैम्प को लेकर आदिवासी संगठनों ने हरमू रोड से विधानसभा तक मानव शृंखला बनाकर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि सिरमटोली सरना स्थल आदिवासियों का पवित्र स्थल है, जहां हर साल लाखों लोग सरहुल शोभायात्रा में शामिल होते हैं।संगठनों का आरोप था कि राजेन्द्र चौक से सिरमटोली तक फ्लाईओवर बनाकर और रैम्प तैयार करके इस पवित्र स्थल के सामने वाहनों का आवागमन किया जा रहा है, जिससे आदिवासी धार्मिक गतिविधियों में परेशानी उत्पन्न हो सकती है।आदिवासी मूलवासी मंच के अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने कहा कि हम पिछले दो महीनों से फ्लाईओवर रैम्प हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार हमारी बातों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि आदिवासी धार्मिक स्थल के सामने रैम्प हटाने के बजाय ओवरब्रिज को आगे बढ़ाया जाए, ताकि सरहुल शोभायात्रा में किसी प्रकार की समस्या न हो।मौके पर बबलु मुंडा, सुरज टोप्पो, अमित मुंडा, मोहन तिर्की, विजय कुमार उरांव सहित सैकड़ों आदिवासी संगठन के लोग शामिल थे।
