Aaj ka Panchang 16 September 2026: भगवान गणेश की पूजा करना रहेगा फलदाई, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 16 September 2026: हिंदू...
Spread the loveAaj ka Panchang 16 September 2026: हिंदू...
Spread the loveAaj ka Rashifal 16 September 2026: आज...
Spread the loveपेट्रोल पंप मित्र मंडल ने धूमधाम...
बिलासपुर, 6 मार्च । यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा होली पर्व के अवसर पर गोंदिया से छपरा एवं पटना जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं ।
इन स्पेशल ट्रेनों में गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल,गाड़ी संख्या (08895/08896) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल, गाड़ी संख्या (08897/08898) गोंदिया-पटना-गोंदिया (दो फेरे के लिए) होली स्पेशल शामिल हैं ।
गोंदिया-छपरा होली स्पेशल – गोंदिया से 12 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और डोंगरगढ़ (शाम 6:16 बजे), राजनांदगांव (शाम 6:40 बजे), दुर्ग (रात्रि 7:20 बजे), रायपुर (रात्रि 8:05 बजे), भाटापारा (रात्रि 8:58 बजे), उसलापुर (रात्रि 10:30 बजे), पेंड्रा रोड (रात्रि 11:56 बजे), अनुपपुर (रात्रि 12:35 बजे), शहडोल (रात्रि 1:10 बजे), उमरिया (रात्रि 2:13 बजे), कटनी (सुबह 4:40 बजे), सतना (सुबह 7:10 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 10:10 बजे), वाराणसी जंक्शन (दोपहर 1:40 बजे), गाजीपुर सिटी (दोपहर 3:25 बजे) और बलिया (शाम 4:40 बजे) होते हुए रात्रि 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी ।
छपरा-गोंदिया होली स्पेशल – छपरा से 13 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे रवाना होगी और बलिया (रात्रि 11:20 बजे), गाजीपुर सिटी (रात्रि 12:20 बजे), वाराणसी जंक्शन (रात्रि 2:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 4:00 बजे), सतना (सुबह 8:45 बजे), कटनी (सुबह 10:10 बजे), उमरिया (सुबह 11:54 बजे), शहडोल (दोपहर 12:50 बजे), अनुपपुर (दोपहर 1:35 बजे), पेंड्रा रोड (दोपहर 2:20 बजे), उसलापुर (शाम 4:45 बजे), भाटापारा (शाम 5:59 बजे), रायपुर (शाम 7:13 बजे), दुर्ग (रात्रि 8:50 बजे), राजनांदगांव (रात्रि 9:16 बजे), डोंगरगढ़ (रात्रि 10:10 बजे) होते हुए रात्रि 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।
