बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
रायपुर 6 मार्च । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 8 से 16 मार्च को आयोजित होने वाले ‘इंटरनेशनल मास्टर्स लीग’ क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस लीग में क्रिकेट प्रेमियों को दिग्गज खिलाड़ियों को देखने का मौका मिलेगा। इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स की टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
आज गुरुवार काे इंडिया और इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे। उनकी फ्लाइट दोपहर 2:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. इस टूर्नामेंट के लिए कलेक्टर ने शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। मास्टर्स लीग का मैच 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 16 मार्च को होगा। क्रिकेट फैंस को इस दौरान अपने पसंदीदा पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को एक बार फिर मैदान में खेलते देखने का मौका मिलेगा।
