एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
कोरबा/जांजगीर चांपा, 05 मार्च । जिले के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जायसवाल पर डॉक्टरों और नर्सों ने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आज बुधवार काे जमकर हंगामा किया है। डॉक्टर नर्सों ने सिविल सर्जन के खिलाफ नारे बाजी कर रैली निकाल कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे तथा कलेक्टर आकाश छिकारा से सिविल सर्जन डॉ दीपक जसवाल की शिकायत की।
शिकायत करने वाली सीनियर नर्स सालोमी बोस ने बताया कि वो केजवल्टी वार्ड पर ड्यूटी पर थी उस समय सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जसवाल पहुंचे और कहा कि सिस्टर आप की नेता गिरी नहीं चलेगी, मैं तुम्हे निपटा दूंगा ट्रांसफर कर दूंगा। मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। मेरा स्वास्थ्य मंत्री रिश्तेदार हैं, कलेक्टर मेरा दोस्त है। हर मीटिंग में भी यही बात करता है और सीआर खराब करने की भी धमकी देता है। वहीं हर चीज में पाॅवर दिखाता है। हम काम करते हैं फिर भी प्रेशर देता है, काम वहीं हो रहा है।
