आपका राशिफल 01 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love नई दिल्ली,। लोकसभा अध्यक्ष ओम...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
रायपुर 5 मार्च । छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के 5 आईएएस अधिकारियों के पद में बदलाव के साथ ट्रांसफर आदेश जारी हो गया है। अब अबिनाश मिश्रा को आयुक्त नगर निगम रायपुर के पद से हटा कर धमतरी जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आज बुधवार काे छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में विश्व दीप भारतीय प्रशासनिक सेवा 2019 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर से स्थानांतरित करते हुए आयुक्त नगर पालिका निगम रायपुर के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। इसके साथ ही वह प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर का अतिरिक्त प्रभार साैंपा गया है। वहीं अभिजीत सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 विशेष सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग सचिव लोक सेवा आयोग को आगामी आदेश तक कलेक्टर जिला दुर्ग के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है । इसी तरह रैना जमील भारतीय प्रशासनिक सेवा 2019 को उपसचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को उनके कर्तव्यों के साथ सचिव लोक सेवा आयोग अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंप गई है । इसके अलावा कुमार विश्व रंजन भारतीय प्रशासनिक सेवा 2020 चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी चिप्स को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। अविनाश मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 आयुक्त नगर पालिका निगम रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी को नवीन पद की स्थापना में कलेक्टर धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है ।
