Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न करें यात्रा, जानें राहुकाल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 02 October 2026:...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
रायगढ़, 5 मार्च । कोतवाली पुलिस ने पुरानी हटरी से चोरी हुई स्कूटी बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 20 वर्षीय दीपक कर्ष, निवासी चांदमारी रायगढ़ को चोरी की होण्डा एक्टिवा स्कूटी (वाहन क्रमांक सीजी 13 एजे 9762) के साथ पकड़ा है। इस स्कूटी की चोरी की रिपोर्ट 12 जनवरी को पुरानी हटरी निवासी संदीप अग्रवाल ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।
आज बुधवार दोपहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बड़े रामपुर फव्वारा चौक के पास स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, जहां संदेह के आधार पर स्कूटी बेचने लोगों से चर्चा करने वाले दीपक कर्ष से पूछताछ की गई। जब उससे स्कूटी के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उक्त स्कूटी जनवरी माह में चोरी की थी और उसे छिपाकर रखा था। पुलिस ने तत्काल स्कूटी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की स्कूटी की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपित दीपक कर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
