मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजत पदक विजेता श्री सावन बरवाल को दीं शुभकामनाएं
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन...
Spread the love इंदौर ऑर्थोपेडिक सिम्पोजियम 2026 में...
Spread the love राशिफल : 27 सितंबर, 2026...
कल महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा श्री ग्वाल भैरव कालका माता मन्दिर में।
इंदौर: विजयनगर चौराहा स्थित श्री ग्वाल भैरव कालका माता मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। आगामी 26 फरवरी, बुधवार को शाम 7:00 बजे से मंदिर परिसर में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस भजन संध्या में पं. शिवम दुबे (हातोद) अपनी मधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति देंगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। इस शुभ अवसर पर, परम पूज्य गुरुदेव योगी पीर रामनाथ जी महाराज (भरतरी गुफा उज्जैन) का पावन सानिध्य प्राप्त होगा, जो भक्तों को आशीर्वाद देंगे। कालका माता मंदिर के मुख्य पुजारी, राहुल यादव जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में भगवान शिव का भव्य श्रृंगार दर्शन भी होगा, जिसके पश्चात सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
