उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
रायगढ़, 21 फ़रवरी। धरमजयगढ जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 से बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी) चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी जनक राम राठिया ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने राष्ट्रीय पार्टी से समर्थित दो प्रमुख प्रत्याशियों सहित कुल तीन प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर यह जीत हासिल की।
बता दें,जनक राम राठिया ने अपने जनसंपर्क अभियान और स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखते हुए चुनाव लड़ा, जिससे उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। चुनावी नतीजों के अनुसार, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को कई सैंकड़ों वोटों के अंतर से हराया।
जनक राम राठिया ने कहा, “यह जीत जनता की जीत है। मैं उनके विश्वास और समर्थन के लिए आभार प्रकट करता हूँ, और अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”
