साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
Spread the loveधमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई...
बैंक ग्राहकों को मिल रही है प्रोसेसिंग फीस में छूट
शिवपुरी, 21 फरवरी। शिवपुरी में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ऑटो लोन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रोसेसिंग फीस सहित अन्य छूट ग्राहकों को दी जा रही है।
शिवपुरी के गुरुद्वारा चौक स्थित एसबीआई बैंक शाखा के प्रबंधक अविनाश कुमार यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसबीआई द्वारा ऑटो लोन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें ग्राहकों को कई सुविधाएं दी जा रही है। श्री यादव ने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रोसेसिंग फीस के अलावा और भी आकर्षक छूट दी जा रही है। इस ऑटो लोन के विशेष अभियान के अंतर्गत ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना है। उन्होंने बताया कि इस बारे में और जानकारी के लिए बैंक की शाखा से संपर्क किया जा सकता है।
