महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रपति ने सिंहस्थ धर्मध्वज फहरा कर नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ पर्व का किया शुभारंभ
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love – उप मुख्यमंत्री ने सीधी,...
● बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के रूप में टीचर्स ऑफ बिहार को मिल रही है राष्ट्रीय स्तर पर पहचान।
पटना….. टीचर्स ऑफ बिहार-द चेंज मेकर्स समूह बिहार के सरकारी विद्यालयों,शिक्षकों एवं छात्रों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म के रूप में विगत छह वर्षों से काम कर रहा है।
यह समूह अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्रों के लिए प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की शैक्षिक सामग्री साझा करती है जिससे राज्य के सरकारी विद्यालयों मे कार्यरत शिक्षक एवं वहां के छात्र लाभान्वित होते हैं।
टीचर्स ऑफ बिहार के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिहार के साथ साथ अन्य राज्य के शिक्षक एवं छात्र जुड़े हुए है जो प्रतिदिन उपलब्ध कराए गए शैक्षिक सामग्री से अपने विद्यालय में अन्य शिक्षकों एवं छात्रों को प्रेरित करते हुए बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करने में मदद करते हैं।
इन्ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में टीचर्स ऑफ बिहार की पहचान इतनी बढ़ी की आज के समय में यहां सदस्यों की संख्या 80000 के पार पहुंच गई है।
टीचर्स ऑफ बिहार-द चेंज मेकर्स समूह के संस्थापक पटना जिले के शिक्षक शिव कुमार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुटुंब ऐप के माॅडरेटर केशव कुमार, मृत्युंजय ठाकुर, विनोद कुमार पाण्डेय, संजय कुमार झा एवं उमेश नारायण महतो की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके समर्पण एवं मेहनत की बदौलत कुटुंब ऐप दिन प्रतिदिन एक नये आयाम गढ़ते हुए आगे बढ़ रहा है।
टीम, टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय ठाकुर ने कुटुंब ऐप से जुड़े तमाम सदस्यों को बधाई देते हुए अपेक्षा किये कि इसी तरह प्रतिदिन कुटुंब ऐप पर शैक्षणिक गतिविधि, नवाचार एवं अन्य शैक्षिक पोस्ट साझा करते रहे।
