कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
भाेपाल, 19 फ़रवरी । राष्ट्रप्रेमी योद्धा शिवाजी महाराज और राष्ट्रवादी विचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की आज (बुधवार को) जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों को स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने शिवाजी महाराज काे जयंती पर नमन करते हुए साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापाक, वीर शिरोमणि एवं राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। मातृभूमि के सम्मान एवं स्वतंत्रता के लिए शिवाजी महाराज जी की निष्ठा, समर्पण और बलिदान हमें अनंत काल तक प्रेरित करती रहेगी।
एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरु गोलवलकर को जयंती पर नमन करते हुए लिखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम श्रद्धेय माधवराव सदाशिव गोलवलकर जी ‘गुरुजी’ की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन एकता, अखंडता एवं जन-जन में राष्ट्रभक्ति के संचार हेतु समर्पित कर दिया। त्याग, तपस्या और अतुलनीय समर्पण के प्रतिबिंब के रूप में आपका व्यक्तित्व सदैव हमें मां भारती की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
