दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
दो लाख 39 हजार से अधिक मतदाता कर रहे मतदान
धमतरी, 17 फ़रवरी । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण में 17 फरवरी को आज जनपद पंचायत धमतरी और मगरलोड के कुल 156 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। सरपंच, पंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों चुनने के लिए दो लाख 39 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत धमतरी के 94 से 93 ग्राम पंचायतों में सरपंच का चुनाव हो रहा है। एक पंचायत में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं 94 ग्राम पंचायतों में 1420 पंच के चुनाव सपन्न होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत मगरलोड में 63 ग्राम पंचायत के लिए 270 सरपंच पद के अभ्यर्थी मैदान पर है। वहीं पंच पद के लिए कुल 1268 प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं द्वारा मतदान किया जा रहा है। इसी तरह 48 जनपद पंचायत सदस्यों के पद के 127 प्रत्याशी और छह जिला पंचायत सदस्यों के लिए 16 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो रहा है। जनपद पंचायत सदस्यों की बात करें तो धमतरी और मगरलोड की कुल सीटों के लिए 48 क्षेत्र के लिए 127 उम्मीदवार चुनाव मैदान पर है। वहीं जिला पंचायत धमतरी के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक पांच, छह सात धमतरी विकासखंड में एवं 8,9 मगरलोड विकासखंड अंतर्गत आते हैं। दो लाख 39 हजार से अधिक मतदाता: धमतरी और मगरलोड विकासखंड के दो लाख 39 हजार 110 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है।
