बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
रायपुर, 16 फरवरी । नगर निगम रायपुर ने ग्रेसफुल मीडिया द्वारा बकाया विज्ञापन शुल्क का भुगतान न करने के कारण 30 मिनी यूनिपोल, अन्य यूनिपोल एवं कंपनी की संपूर्ण विज्ञापन संपत्ति (इन्वेंटरी) को राजसात करने का निर्णय लिया है। साथ ही, विज्ञापन संरचनाओं से संबंधित निविदा को भी रद्द कर दिया गया है।
निगम द्वारा कंपनी को निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा करने हेतु अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, सामुदायिक शौचालयों या उनके परिसरों पर विज्ञापन के माध्यम से रखरखाव की प्रक्रिया को भी रद्द कर दिया गया है, क्योंकि संबंधित एजेंसियों द्वारा वित्तीय दायित्वों का पालन नहीं किया गया।
निगम अधिकारियों ने बताया कि, नगर निगम ने राजस्व वसूली और वित्तीय अनुशासन लागू करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा, जो एजेंसी से बकाया राशि वसूली की प्रक्रिया की निगरानी करेगी। यह समिति ग्रेसफुल मीडिया के राजस्व स्रोतों का विश्लेषण कर प्रभावी वसूली उपायों की सिफारिश करेगी। ग्रेसफुल मीडिया का विज्ञापन पंजीकरण (लाइसेंस) रद्द कर दिया जाएगा, जिससे वह नगर निगम क्षेत्र में कोई भी विज्ञापन गतिविधि संचालित नहीं कर सकेगी। एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा, जिससे वह भविष्य में निगम की किसी भी निविदा या अनुबंध में भाग नहीं ले सकेगी। पहले चरण में 30 मिनी यूनिपोल राजसात किए जा चुके हैं और अगले 10 दिनों में बची हुई सभी विज्ञापन संपत्तियों को भी राजसात किया जाएगा। यदि एजेंसी ने निगम क्षेत्र में ग्रेसफुल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से बिजली कनेक्शन लिया है, तो सीएसपीडीसीएल (छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) को पत्र भेजकर इन कनेक्शनों को तत्काल काटने के निर्देश दिए जाएंगे।
