मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वर्चुअली उपस्थिति में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री शान्तनु मोइत्रा मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान से विभूषित
Spread the love लता दीदी के सुरों में...
Spread the love लता दीदी के सुरों में...
Spread the love लखनऊ, 29 सितंबर । भारतीय...
Spread the love गोरखपुर, 29 सितंबर । मुख्यमंत्री...
राजनांदगांव/रायपुर, 16 फ़रवरी। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद बागियाें पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निदेश पर शनिवार देर शाम राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष काेमल सिंह राजपूत ने भाजपा उम्मीदवाराें के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नाै भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राजनांदगांव के जिला पंचायत चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों से भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले नाै के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, जहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागी होकर चुनाव लड़ा है, उन सब पर कार्रवाई की जाएगी। पार्टी में अनुशासन का उल्लंघन करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
