बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
भागलपुर, 14 फ़रवरी । गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के प्राथमिक खंड पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगा कोठी चंपानगर भागलपुर में शुक्रवार को भैया, बहन एवं अभिभावकों द्वारा मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, प्रभारी प्रधानाचार्य ममता जायसवाल, निभा झा, कार्यक्रम प्रमुख अभिजीत आचार्य एवं अभिभावक प्रतिनिधि संजीव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि आज के वर्तमान समय में सोशल मीडिया द्वारा बच्चों में भटकाव तेजी से आ रहा है। हमारे भैया बहनों में संस्कार विकसित करने के लिए विद्या भारती के विद्यालय शिशु विद्या मंदिर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें यह कार्यक्रम मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जा रहा है।
शिशु मंदिर योजना के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते हैं जिसके माध्यम से भैया बहनों के अंदर भारतीय जीवन दर्शन और उसके संस्कार को निरूपित करना चाहते हैं। अभिभावक प्रतिनिधि संजीव कुमार ने कहा कि बच्चों को संस्कार एवं मानवता की शिक्षा मिलने से उनका सर्वांगीण विकास होगा। विद्या भारती के सभी विद्यालय में संस्कार एवं मानवता की शिक्षा दी जाती है। आज विद्यालय के कक्षा अरुण से पंचम तक के भैया बहनों द्वारा अपने माता-पिता को तिलक लगाकर पुष्प अर्पित कर एवं आरती कर उनसे आशीर्वाद लेकर मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। साथ ही विद्यालय में शिशु वाटिका स्तर के 12 व्यवस्था की प्रदर्शनी को अतिथि एवं अभिभावकों को दिखलाया गया।
अंत में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल का आनंद भैया बहन, अभिभावक एवं विद्यालय के आचार्यों ने लिया। अरुण कक्षा के भैया सुशांत आचार्या द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भैया बहनों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कर तुम ही हो माता-पिता तुम ही हो गीत एवं नृत्य कर सभी अभिभावक एवं मुख्य अतिथि का मन मोह लिया। मंच संचालन अभिजीत आचार्य द्वारा एवं परिचय शशि भूषण मिश्र आचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर अमरेश कुमार, अशोक कुमार मिश्र, संजीव कुमार, शशि भूषण मिश्र, अभिजीत आचार्य, आभाष कुमार, सुबोध झा, सुबोध ठाकुर, अमर ज्योति, संजीव ठाकुर, गोपाल प्रसाद सिंह, शशिकांत गुप्ता, सुप्रिया कुमारी, कविता पाठक, रेणु कुमारी, रीना कुमारी, लवली आचार्य, डीएलएड के प्रशिक्षु छात्राध्यापक एवं 250 अभिभावक उपस्थित थे।
