24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
रायगढ़ 14 फ़रवरी । जिला मुख्यालय में बीती रात एक तेज रफ्तार हाइवा चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी । हादसे में स्कूटी सवार की माैके पर ही माैत हाे गई। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित हाईवा चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हादसा चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 9:40 बजे चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अम्बेडकर चौक में एक गिट्टी लोड हाइवा क्रमांक सीजी 13 एआर 5750 के चालक ने स्कूटी क्रमांक सीजी 12 बीए 1773 में सवार मधूबनपारा निवासी बोधराम पटेल (59) साल को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की हाइवा की रफ्तार इतनी अधिक थी की वह स्कूटी को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे मृतक का शरीर क्षत-विक्षत होकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की स्कूटी को ठोकर मारने ले बाद यदि हाईवा चालक अपने वाहन को रोक देता तों स्कूटी चालक की जान नहीं जाती और उसे बचाया जा सकता था। शहर में पिछले लंबे अरसे से नो एंट्री के समय भी बेखौफ भारी वाहन शहर के मध्य से होकर गुजरती रही हैं। शहर के कुछ लोगों के द्वारा बकायदा इसकी शिकायत भी की जा चुकी हैं, इसके बाद भी इस मामले में अब तलक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी जिसके परिणाम स्वरुप बीती रात सड़क हादसे में एक बेकसूर की जान चली गई।
बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपित हाइवा चालक काे गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
