नलखेड़ा ज्वेलरी लूटकांड का पर्दाफाशः नलखेड़ा पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 14.125 किलो चांदी बरामद
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों...
भोपाल, 13 फरवरी । मध्य प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली जारी है। प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं धूप के साथ गर्मी तो कहीं हल्की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के दिन के तापमान में फिर से गिरावट आयी है। बुधवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 11 शहरों में पारा 30 डिग्री से नीचे आ गया। ग्वालियर में 3.7 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। फरवरी महीने में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हुआ है। इस वजह से बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, अब रात में भी पारा लुढ़क सकता है। 14 और 15 फरवरी को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है।
तापमान की बात करें तो बुधवार को भोपाल-इंदौर में 28.8 डिग्री, धार में 28.9 डिग्री, ग्वालियर में 27.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 29 डिग्री, पचमढ़ी में 26.1 डिग्री, रायसेन में 28 डिग्री, नरसिंहपुर में 28 डिग्री, नौगांव में 28.1 डिग्री, सीधी में 29.8 डिग्री, मलाजखंड में 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया, बैतूल, गुना, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शिवपुरी और उज्जैन में पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। खंडवा में सबसे ज्यादा 33.1 डिग्री और खरगोन में तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। आज गुरुवार को दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। कुछ शहरों में दिन में गर्मी का असर देखा जा सकता है। 14 फरवरी को भी ऐसा ही मौसम रहेगा
