ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू ऑडी Q3
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love ई-कॉमर्स डिलीवरी पर जीएसटी को...
Spread the love *पूज्य मोरारी बापू की पावन...
नई दिल्ली, 11 फरवरी । भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक स्मृति शेष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज उनका पुण्य स्मरण किया। भाजपा ने एक्स पर लिखा, ” एकात्म मानववाद का समग्र विचार देने वाले महान दार्शनिक व अंत्योदय का मंत्र देकर भारतीय राजनीति को नया आयाम देने वाले हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”
उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता के रूप में देश को नई दिशा देने का प्रयास किया। वो गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता हैं, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए।
