इंदौर – पंजाब नैशनल बैंक इंदौर मंडल द्वारा ग्राहकों की सुविधा हेतु दो दिवसीय होम लोन एक्सपो का आयोजन 7 और 8 फरवरी को जंजीरवाला चौराहा स्थित बास्केटबाल काम्प्लेक्स में किया जा रहा है जहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हाउसिंग लोन से सम्बन्धित सारी सुविधाएं प्रदान की जाएगी| शहर में सोलर ऊर्जा को बढावा देने हेतु पीएनबी सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने हेतु भी लोन सुविधा एक्सपो में दी जाएगी| रियल स्टेट में कार्य करने वाले बिल्डर्स डेवलपर्स, आर्किटेक्ट, डेकोरेटर्स आदि के स्टॉल भी एक्सपो में लगाए जा रहे हैं|
विस्तृत जानकारी देते हुए पंजाब नैशनल बैंक के इंदौर मंडल प्रमुख सिद्धार्थ अधिकारी ने बताया कि हमारा बैंक अपने ग्राहकों को सुविधाएं देने में हमेशा से अव्वल रहा है बैंक का उद्देश्य है प्रत्येक व्यक्ति का अपना घर हो और उनके अपने घर के सपने को पूरा करने में पंजाब नैशनल बैंक मददगार बने इसी उद्देश्य के साथ दो दिवसीय होम लोन एक्सपो का आयोजन किया जा रहा ताकि अधिक से अधिक लोग बैंक द्वारा दी जा रही लोन सुविधा का लाभ ले सकें| होम लोन एक्सपो का शुभारम्भ 7 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और शहर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव के कर कमलों से होगा| बैंक के प्रधान कार्यालय और अंचल कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे| आपने बताया कि दो दिवसीय होम लोन एक्सपो शहर वासियों के लिए सुबह 11 से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा| एक्सपो में आने वाले ग्राहकों को बैंक द्वारा अनेक विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी | लोन स्वीकृत होने पर अपफ्रंट और प्रोसेसिंग शुल्क में पूर्ण छूट प्रदान की जाएगी | बैंक द्वारा अनुमोदित परियोजनाओं में मकान लेने पर 72 घंटों के भीतर लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा| सैद्धांतिक स्वीकृति भी तत्काल दी जाएगी| डीजी होम लोन की सुविधा एक्सपो में रहेगी | शहर को सोलर सिटी बनाने के उद्देश्यपूर्ति में पंजाब नैशनल बैंक भी सहायक की भूमिका में रहेगा| जो लोग अपने घरों पर सोलर पैनल लगाने के इच्छुक है उन्हें बैंक की सूर्य घर योजना के अंतर्गत तत्काल लोन दिए जाएंगे| बैंक की होम लोन योजनाओं की जानकारी देने हेतु पूरे समय विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे| रियल एस्टेट से जुड़े 15 से भी अधिक डेवलपर्स अपनी टीम के साथ एक्सपो में मौजूद रहेंगे | इंदौर शहर में इस समय बैंक की 40 से भी अधिक शाखाएं हैं जहां होम लोन और एक्सपो से सम्बंधित जानकारी हेतु आम नागरिक संपर्क कर सकते हैं|
