संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
नई दिल्ली, 01 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज एक बार फिर दिल्ली के चुनावी रण में होंगे। आज उनकी दो जगह जनसभा होगी। इसके अलावा एक विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकालेंगे। यह सूचना भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है।
भाजपा के अनुसार, शाह आज दोपहर बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। वो अपराह्न 3ः30 बजे शिव विहार पुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। एक घंटे बाद उनकी दूसरी जनसभा करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में होगी। शाह सोनिया विहार के तीसरा पुश्ता में शाम साढ़े चार बजे मतदाताओं से रूबरू होंगे। भाजपा ने उनका रोड शो रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र में तय किया गया है। यह रोड शो शाम साढ़े पांच बजे नोवा मिल से शुरू होगा। करीब एक-डेढ़ घंटे बाद यह नत्थू कालोनी चौक पहुंचेंगा। इसी चौक पर रोड शो का समापन होगा।
