माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveराजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास...
Spread the loveराजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास...
Spread the loveAaj ka Panchang 23 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 23 September 2026:...
रांची 31 जनवरी। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत टोली की बैठक प्रांत कार्यालय रांची के किशोरगंज में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता विहिप प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने की।
बैठक में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ, धर्म रक्षा निधि समर्पण, रामायण ज्ञान परीक्षा, सेवा कार्य ,संस्कार केंद्र ,संस्कारशाला, मठ मंदिरों एवंअर्चक पुरोहित संपर्क एवं सत्संग सहित परिषद के जरिये चलाए जा रहे अन्य गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड-बिहार क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडे उपस्थित हुए। उन्होंने झारखंड में चल रहे कार्यों की सराहना की तथा इसे और अच्छा करने के लिए सभी स्तर के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया।
क्षेत्र सहमंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने विभाग स्तर के कार्यकर्ताओं से निरंतर प्रवास करने का आग्रह किया।
प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने बताया विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक छह फरवरी से 10 फरवरी तक प्रयागराज में होगी। साथ ही सभी आयामों की अलग-अलग बैठकें भी तय तिथियों में कुंभ के दौरान आयोजित की गई है, जिसमें झारखंड से सभी अपेक्षित कार्यकर्ता भाग लेंगे।
प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक से तीन फरवरी तक सभी जिलों में जिला बैठकें तथा सात से नौ फरवरी तक प्रखंड बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सेवा सह प्रमुख अशोक अग्रवाल, प्रांत मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, सह प्रमुख मनोज पांडे, सामाजिक समरसता प्रमुख किशुन झा, विभाग मंत्री अनूप यादव, विभाग सहमंत्री अरुण सिंह, महेंद्र प्रसाद, केशवचंद्र साय, राजेश दुबे, दीपक ठाकुर, दीपक मंडल, रामप्रताप सिंह, विजय यादव, जगदीश मंडल, कौलेश्वर टुडू, मिथिलेश महतो, देवीलाल मुर्मू सहित विभाग एवं जिला के सभी संगठन मंत्री उपस्थित थे।
