प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...
अररिया 30 जनवरी। अररिया जिला पुलिस की ओर से गुरुवार को शहीद दिवस पर शहादत प्राप्त जवानों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।एसपी कार्यालय से लेकर एसडीपीओ कार्यालय और जिले के सभी थाना और ओपी में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की शहादत के सम्मान में पुलिस द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को याद किया गया।
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर समाहरणालय स्थित आरक्षी अधीक्षक कार्यालय में एसपी अंजनी कुमार की मौजूदगी में कार्यरत कर्मचारियों और पुलिस बलों ने शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी।वहीं विभिन्न थाना और ओपी में भी शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
