पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘ज़ुल्मी’ रिलीज़, अपनी धुन पर थिरकने को मजबूर कर देगा यह धमाकेदार पार्टी ट्रैक
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveफिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत...
Spread the loveशुरुआती सफलता के बाद अमित त्रिवेदी...
भाेपाल, 30 जनवरीl देश की आज़ादी की लड़ाई के प्रमुख सूत्रधार, अंग्रेज़ी हुकूमत के ख़िलाफ़ जंग का बिगुल बजाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और साहित्यकार एवं पत्रकारिता को नई दिशा देने वाले पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की आज गुरुवार काे पुण्यतिथि है। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर नमन कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी दोनों महान विभूतियाें को पुण्यतिथि पर स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी काे पुण्यतिथि पर नमन करते हुए लिखा विश्व को सत्य और अहिंसा को आत्मसात कर परतंत्रता व अत्याचार से मुक्ति का मार्ग दिखाने वाले परम पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। बापू के स्वच्छता के संदेश ने देश में बड़े बदलाव का सूत्रपात किया है। आपका अनुशासित एवं आदर्श जीवन, कल्याणकारी विचार हमें राष्ट्र एवं समाज की सेवा हेतु सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने माखनलाल चतुर्वेदी काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधा, साहित्यकार श्रद्धेय माखनलाल चतुर्वेदी जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। काव्य सृजन और पत्रकारिता के माध्यम से आपने माँ भारती को स्वतंत्र कराने में अमूल्य योगदान दिया। जन-जन में राष्ट्रीय चेतना का संचार करने वाला आपका व्यक्तित्व और कृतित्व प्रणम्य हैं।
