माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में भारी बर्फबारी, सात विदेशी पर्यटकों का रेस्क्यू
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveमुख्यमंत्री साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी...
Spread the loveमाउंट एवरेस्ट बेस कैंप में भारी...
रायगढ़, 28 जनवरी । चक्रधरनगर पुलिस ने ग्रामीणों को लोन दिलाने के बहाने ठगी करने वाले 60 वर्षीय मोहित चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपित मोहित चौहान भजनडिपा मिट्ठूमुड़ा जूटमिल का निवासी है। आरोपित ने ग्राम लोईग की महिल पुनीया भगत और अन्य दो ग्रामीणों को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बनकर झांसे में लिया था।
आज मंगलवार को पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पिछले साल जुलाई-अगस्त में मोहित चौहान पीड़ितों के गांव लोईंग आया और खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए 8 लाख रुपये का लोन आसानी से दिलाने का वादा किया। आरोपित ने ग्रामीणों से फॉर्म पर हस्ताक्षर कराए और लोन प्रोसेसिंग के नाम पर पहले बैंक में 10 प्रतिशत रुपये जमा करने होंगे कहकर प्रत्येक से 80 हज़ार रुपये की मांग की। पुनीया भगत और दो अन्य महिलाओं ने उसकी बातों में आकर 80-80 हजार रुपये उसे दे दिए।
लोन पास होने का इंतजार करते हुए महीनों बीत गए, लेकिन जब किसी के खाते में राशि नहीं आई, तो पीड़ित बैंक पहुंचे। वहां पता चला कि मोहित चौहान बैंक का कर्मचारी नहीं है। ठगी की पुष्टि होने के बाद जब मोहित से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसने बातचीत बंद कर दी और फरार हो गया।
चक्रधरनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित पर अप.क्र. 51/2025 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और तत्काल आरोपित को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है
