छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
कोरबा, 28 जनवरी । जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक व्यापक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत तीन प्रमुख मोर्चों – एजुकेशन, इंफोर्समेंट और मिनी इंजीनियरिंग पर कार्य किया जा रहा है।
एजुकेशन के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें स्कूली बच्चों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग आदतों, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर शिक्षित किया जा रहा है।
इंफोर्समेंट के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जनवरी माह में अब तक कुल 206 ओवरस्पीड और 147 मामलों में 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मिनी इंजीनियरिंग के तहत सड़क संरचना में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। अंधे मोड़ों की झाड़ियों की सफाई, व्हाइट पेंटिंग एवं रेडियम पट्टीकरण, और ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं।
कोरबा यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं, गति सीमा का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनें, ब्लैक स्पॉट्स और अंधे मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, और सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करें।
