धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
रायपुर, 26 जनवरी, । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवाराें की घोषणा कर दी है। राज्य के 47 नगर पालिकाओं की सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने एक बार फिर रमन अग्रवाल को मौका दिया है।
47 नगर पालिकाओं की सूची
गोबरा-नवापारा से ओमकुमारी संजय साहू, तिल्दा-नेवरा से चंद्रकला वर्मा, आरंग से डॉ. संदीप जैन, मंदिर हसौद से संदीप जोशी, अभनपुर से शिवनारायण बघेल, महासमुंद से डॉ. विमल चोपड़ा, बागबाहरा से शंकर तांडी, सरायपाली से सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, बलौदाबाजार से अशोक जैन, सिमगा से शिवधारी देवांगन, गरियाबंद से रिखीराम यादव, अहिवारा से नटवर ताम्रकार, कुम्हारी से मीना वर्मा, आमलेश्वर से दयानंद सोनकर, बालोद से प्रतिमा चौधरी, दल्लीराजहरा से तोरणलाल साहू, बेमेतरा से विजय सिन्हा, डोंगरगढ़ से रमन डोंगरे, पंडरिया से मंजुला देवी कुर्रे, तखतपुर से वंदना बाला सिंह, रतनपुर से लवकुश कश्यप, बोदरी से देव कुमारी पांडेय, पेंड्रा से रितेश फरमानिया, गौरेला से मुकेश दुबे, मुंगेली से शैलेश पाठक, लोरमी से सुजीत वर्मा, जांजगीर-नैला से चित्रलेखा गढ़ेवाल, चांपा से प्रदीप नामदेव, अकलतरा से शांति भारते, सक्ती से चिराग अग्रवाल, दीपका से राजेंद्र सिंह राजपूत, कटघोरा से आत्मा राम पटेल, बांकीमोंगरा से सोनी कुमारी झा, खरसिया से कमल गर्ग, बलरामपुर से लोधी राम एक्का, रामानुजगंज से रमन अग्रवाल, सूरजपुर से देवंती साहू, जशपुर नगर से अरविंद भगत, मनेंद्रगढ़ से प्रतिमा यादव, कोंडागांव से नरपति पटेल, नारायणपुर से इंद्र प्रसाद बघेल, कांकेर से अरुण कौशिक, किरंदुल से रूबी शैलेंद्र सिंह, बड़े बचैली से राजू जायसवाल, दंतेवाड़ा से पायल गुप्ता, बीजापुर से गीता सोम पुजारी, सुकमा से हुंगा मड़कामी को भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए मौका दिया है।
भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवाराें को मैदान में उतार दिया है। चाय में टपरियों में अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिए कई नाम चर्चा के विषय बने हुए थे, लेकिन रविवार दोपहर उम्मीदवाराें की सूची जारी होने के बाद सभी चर्चाओं में विराम लग गया है। भाजपा ने ट्विटर हैंडल से सभी उम्मीदवाराें की सूची जारी कर दी है।
