ग्वाला कॉलोनी में गरबा स्थल का भूमि पूजन, 11 अक्टूबर से शुरू होगा नवरात्रि गरबा महोत्सव
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
कोरबा/जांजगीर-चाम्पा, 25 जनवरी ।सुने मकान का ताला तोडकर सोने की माला एवं नकदी रकम चोरी करने वाले एक आरोपित सहित विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ने में थाना बम्हनीडीह पुलिस को सफलता मिली है । आरोपित का नाम सतीश कुमार धनुवार निवासी सोनाईडीह धनुवार डेरा थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर चाम्पा है।आरोपित के विरूद्ध धारा 331(3), 305(a),3(5), बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना बम्हनीडीह क्षेत्रांतर्गत ग्राम सोनाईडीह में बीस जनवरी को को सुबह 08 बजे से 12 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा सुने मकान के मेन दरवाजा एवं कमरे के दरवाजा का कुंडी तोडकर अलमारी अंदर रखे सोने का लाकेट एवं नकदी रकम तीस हजार रुपये चोरी की रिपोर्ट पर थाना बम्हनीडीह में अपराध क्र.- 08/25 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में अज्ञात आरोपित एवं चोरी गए मशरूका की थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपित सतीश कुमार धनुवार एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा गया ।घटना के संबंध में पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर चोरी गये मशरूका सोने का पिपरपत्ती माला का 02 नग लॉकेट एवं नगदी रकम 15हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राड को बरामद कर आरोपित सतीश कुमार धनुवार को न्यायिक रिमांड में भेजा गया तथा प्रकरण में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाई में में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सउनि. सुनील टैगोर, प्र.आर. यशवंत वर्मा, मिलन राठौर, सुनील सिंह, आरक्षक पुनेश्वर आजाद, शैलेन्द्र राठौर, दिलीप माथूर एवं समस्त थाना स्टाप का विशेष योगदान रहा।
