एम.टी. क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का समापन
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
Spread the loveछोटे शहर की जिंदगी को अपने...
बीजापुर, 25 जनवरी । जिले के धुर नक्सल प्रभावित थाना गंगालूर क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पीड़िया में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार” योजना के तहत नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किया गया है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि, 15 अगस्त 2024 के बाद से अब तक पीडिया सहित दक्षिण बस्तर क्षेत्र में 5 एवं पश्चिम बस्तर क्षेत्र में 1 कुल 6 नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना नक्सलियों के कोर इलाके में किया गया है। आजादी के बाद इन क्षेत्रों में पहली बार ध्वजा रोहण किया जायेगा, जिसके लिए क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं एमसीपी लगाई गई है।उन्हाेंने बताया कि समस्त सुरक्षा कैम्पों में ग्रामीणों के साथ इन क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया जायेगा।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित करने का उद्देश्य क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना और आमजनों तक विकासात्मक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना की जा रही है। क्षेत्र में नक्सल गतिविधि चुनौती से निपटने के लिए शासन के मंशानुसार क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है ।साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने लिए नये सुरक्षा कैम्पों की स्थापना, सुरक्षा बलो की तैनाती और स्थानीय आबादी के साथ संवाद में सुधार शामिल किया गया है।
उन्हाेंने कहा कि इन प्रयासो का उद्देश्य नक्सली गतिविधियों को रोकना और स्थानीय आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी पहुंच और निगरानी, स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। यह कदम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए कारगर रहेगा।
