विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री साय
Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब...
Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब...
Spread the loveमॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण...
Spread the loveरायपुर-दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...
भोपाल, 24 जनवरी । इस साल शनिवार, 25 जनवरी को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा, लेकिन शनिवार को अवकाश होने की वजह से प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में शुक्रवार को अधिकारी-कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। राजधानी भोपाल में मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सचिव अनिल सुचारी सहित मंत्रालय एवं सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
शपथ में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गयी।
