उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
भोपाल, 24 जनवरी । मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में दिन के तापमान में उछाल आया है। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के रूख बदलने से ठंड कम हो गई है। गुरुवार को जबलपुर, खरगोन-खंडवा समेत 7 शहर ऐसे रहे, जहां दिन का तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं, रात में पारा 16 डिग्री रहा। हालांकि, शनिवार से मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 जनवरी से तेज ठंड का एक और दौर शुरू होगा, जो पूरे सप्ताह रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी है। इस वजह से दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। अब यह रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे ठंडी हवा प्रदेश में आएगी और दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट होगी। बीते गुरुवार को मंडला में दिन का तापमान 31.5 डिग्री, खंडवा में 31.1 डिग्री, खरगोन में 31 डिग्री, जबलपुर, नर्मदापुरम-सिवनी में 30.4 डिग्री और बैतूल में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, पचमढ़ी और ग्वालियर ठंडे रहे। पचमढ़ी में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली।
गुरुवार की रात में इंदौर में पारा 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उज्जैन में 13.8 डिग्री, भोपाल में 10.2 डिग्री, ग्वालियर में 12.4 डिग्री और जबलपुर में 12.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह पचमढ़ी में सबसे कम 8.3 डिग्री रहा। शहडोल के कल्याणपुर में 9.1 डिग्री, मंडला में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बाकी शहरों में 10 डिग्री से ज्यादा तापमान रहा।
