ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा...
Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी...
रांची, 24 जनवरी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है।
मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर शुक्रवार को कहा कि पिछले दो सालों में सरकारी विभागों के रिक्त पदों की संख्या 4.66 लाख से घटकर अब महज 1.59 लाख रह गई है। यानी बिना कोई परीक्षा कराए सरकार युवाओं की 2 लाख 7 हजार नौकरियां खा गई।
उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के प्रति कितने गंभीर हैं, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिना नियुक्ति दिए ही दाे लाख से अधिक रिक्त पद गायब हो गए। इस अनूठे घोटाले का जवाब न तो मुख्यमंत्री के पास है, न अधिकारियों के पास। उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि दीमक की तरह झारखंड के युवाओं का भविष्य खोखला मत करिए।
