सेवा संकल्प अभियान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveउद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक...
Spread the loveसेवा मेरा योगदान‘ की भावना के...
रांची 24 जनवरी । रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार मार्केट के पास शुक्रवार की सुबह स्कूल वैन को पुलिस लिखी स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूल वैन का चालक बुरी तरह से घायल हो गया, हालांकि एक बच्चे को हल्की चोट आई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस लिखी स्कॉर्पियो के चालक और स्कूल वैन के चालक में किसी बात को लेकर बहस हुई। इस विवाद के बाद वैन चालक बच्चों को लेकर आगे बढ़ गया, लेकिन स्कॉर्पियो ने उसका पीछा कर टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है।
