CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में तूफान ‘मुरासु’ का तांडव, 16 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट जारी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’...
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट से...
प्रदेश के 15 लाख 63 हजार हितग्राही होंगे लाभान्वित, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिवनी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
भाेपाल, 18 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के 15 लाख 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ई-वितरण कार्यक्रम में सम्पत्ति कार्ड वितरित करेंगे। साथ ही योजना के लाभार्थी कार्ड-धारकों के साथ वर्चुअल संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम होगा, जिसमें केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद और विधायक सहभागिता करेंगे।
स्वामित्व योजना प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि पर (25 सितम्बर, 2018 के पूर्व) निवासरत व्यक्तियों को अधिकार अभिलेख प्रदान करने की योजना है। इसका प्रारंभ सात जुलाई, 2020 को किया गया। योजना अंतर्गत प्राप्त अधिकार अभिलेखों का प्रयोग हितग्राहियों द्वारा बैंक से ऋण, सम्पति को बंधक रखने और सम्पति को विक्रय करने में किया जा सकता है। प्रदेश में कुल आबादी क्षेत्रों में सर्वेक्षित निजी सम्पतियों की संख्या लगभग 45.60 लाख अनुमानित है। इसमें से लगभग 39.63 लाख निजी सम्पतियों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 88 प्रतिशत है। अभी तक अधिकार अभिलेख वितरण के कार्यक्रम में 24 लाख निजी अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जा चुका है।
