आपका राशिफल 28 सितम्बर
Spread the loveराशिफल : 28 सितंबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 28 सितंबर, 2026 मेष...
Spread the love मुख्यमंत्री उज्जैन के महाकाल अन्न...
Spread the love मुख्यमंत्री ने दीं विश्व पर्यटन...
रायपुर, 17 जनवरी । छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर किरण सिंहदेव पर विश्वास जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित निर्वाचन कार्यक्रम में शुक्रवार काे सिंहदेव के निर्वाचन की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की। सिंहदेव ने गुरुवार शाम अपना नामंकन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख को सौपा था। उन्होंने तीन सेट में अपना नामांकन दाखिल किया था, किरण सिंहदेव के अलावा किसी अन्य नेता ने अपना नामांकन प्रदेश अध्यक्ष के लिए दाखिल नहीं किया था, जिसके बाद आज सिंहदेव को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
किरण सिंह देव का जन्म 17 सितंबर 1962 में हुआ, किरण सिंह देव पेशे से वकील रहे हैं। सन 1985- 86 तक छात्र संघ के अध्यक्ष रहे, भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष 1998 में बने और 2002 तक रहे। इसके बाद साल 2002 से 2005 तक भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे, 2005 से 2009 तक प्रदेश मंत्री के तौर पर संगठन में सक्रिय रूप से काम किया। सिंहदेव साल 2009 से 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे, साथ ही साल 2009 में भाजपा ने महापौर का टिकट किरण देव को दिया।
2009 में किरणदेव जगदलपुर नगर निगम के महापौर बने जो 2014 तक रहे, 2014 से 2020 तक संगठन में प्रदेश मंत्री के तौर में सक्रिय भूमिका निभाई। साल 2020 से 2022 तक प्रदेश महामंत्री बने, 2022 में बिलासपुर संभाग के प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे थे। इसके बाद दिसंबर 2023 में किरण सिंह देव को अरुण साव की जगह भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में किरण सिंह देव को भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिले के जगदलपुर क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। सिंहदेव चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने और विधानसभा पहुंचे।
