अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी...
Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी...
Spread the loveकवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख...
Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड...
नई दिल्ली, 17 जनवरी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए दिल्ली में बैठक की अध्यक्षता की। दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए।
बैठक में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीन नए आपराधिक कानून नागरिक अधिकारों के रक्षक और ‘न्याय की सुगमता’ का आधार बन रहे हैं। नए कानून पीड़ित और नागरिक केन्द्रित हैं और इन्हें इसी भावना के साथ मुस्तैदी से लागू किए जाने की जरूरत है।
बैठक में मध्य प्रदेश में पुलिस, जेल, कोर्ट, अभियोजन और फॉरेन्सिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
