हम जो कहते हैं, करके भी दिखाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the love नई दिल्ली, 26 सितंबर ।भारतीय...
Spread the love– मुख्यमंत्री ने हिंदू इकोनॉमिक फोरम...
बलरामपुर, 17 जनवरी । तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार देर रात भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने जमकर धमाल मचाया। अक्षरा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से छटा बिखेरा। दर्शक मंत्र मुग्ध दिखे। बड़ी संख्या में पड़ोसी राज्यों से संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाने लोग पहुंचे थे।
14 से 16 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के आखिरी दिन सांस्कृतिक मंच पर भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने मंच संभालते ही भोजपुरी में दर्शकों से हालचाल पूंछा। इसके बाद अक्षरा और उनकी टीम गीत और डांस से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दी।
ठंड में भी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने साथी कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी। तातापानी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने आवाज का ऐसा जादू चलाया कि कड़कड़ाती ठंड में भी वहां उपस्थित हजारों दर्शक जमकर झूम उठे। मंच पर आते ही उन्होंने ने भोजपुरी गानों के साथ दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली। गानों को सुनकर लोग आनंद से विभोर हो गए।
