सेवा संकल्प अभियान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveउद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक...
Spread the loveसेवा मेरा योगदान‘ की भावना के...
अररिया, 16 जनवरी। फारबिसगंज राम मनोहर लोहिया पथ गुरुद्वारा के पास स्थित इंडियन बैंक के एटीएम सेंटर से पैसे की निकासी के लिए गई एक महिला के केंद्र में पहले से मौजूद दो ठगों ने कार्ड की हेराफेरी कर 25 हजार रूपये की निकासी कर ली।
मामले को लेकर शहर के दरभंगिया टोला निवासी पीड़िता नजमा खातून पति सज्जाद अंसारी के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।घटना बुधवार की ही है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि पीड़िता जरूरी काम के सिलसिले में इंडियन बैंक के समीप रूपये की निकासी करने एटीएम गई थी। रूपये निकासी के दौरान एटीएम के अंदर दो अज्ञात युवक पहले से मौजूद था।
पीड़ित के अनुसार रुपये निकालने के क्रम में सहायता करने के नाम पर कार्ड ले लिया और किसी दूसरे का कार्ड थमा दिया। जिसके बाद 25 हजार रूपये की निकासी कर ली गई। बताया कि इस दौरान जहां दो अज्ञात युवक एटीएम के अंदर था वहीं एक युवक बाहर खड़ा था।
हेराफेरी कर थमाए गए एटीएम कार्ड इंडियन बैंक का ही है, जो किसी दूसरे व्यक्ति का है। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने मामले में आवेदन दिए जाने की जानकारी देते हुए गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने संबंधित एटीएम के सीसीटीवी कैमरा को खंगाले जाने की बात कही।
