नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
पटना, 16 जनवरी । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण आज खगड़िया से शुरु होगा। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री 29 जनवरी तक राज्य के 09 जिलों में प्रगति यात्रा करेंगे।
मुख्यमंत्री अब तक प्रगति यात्रा के क्रम में 13 जिलों की यात्रा कर चुके हैं। उनकी इस यात्रा की शुरुआत 23 दिसम्बर को पश्चिम चंपारण से शुरू हुई थी।
तीसरे चरण में वह खगड़िया के बाद 18 जनवरी को बेगूसराय जिले में यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान हर जिले में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में 20 जनवरी, 21 जनवरी, 22 जनवरी, 27 जनवरी और 28 जनवरी को मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे राज्य मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने मुख्यमंत्री के संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी, इसके पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यहां रात्रि विश्राम नहीं करने की सूचना दी गई थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार त्रिवेणीगंज और पिपरा में प्रस्तावित बायपास रोड का निरीक्षण करेंगे। इसके कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जिले की विकास को रफ्तार देने में ये योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी।
