इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के...
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के...
Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...
Spread the loveग्वालियर मध्य प्रदेश में अगले 20 साल...
राजगढ़,10 जनवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में खिलचीपुर नाका के आगे कोड़क्या नाला के समीप तेज रफ्तार बुलट मोटरसाईकल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई, वहीं पीछे बैठे युवक को गंभीर चोटें लगी हैं । पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित कोड़क्या नाला के समीप तेज रफ्तार बुलट मोटरसाईकल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक चालक मौहम्मद रिजवान (25)पुत्र सत्तार अंसारी निवासी यशोदरा नगर नागपुर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक पर पीछे बैठा असरार पठान (25) साल को गंभीर चोटें लगी। बताया गया है बाइक सवार युवक अजमेर से नागपुर जा रहे थे, तभी कोड़क्या नाला के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
