मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा सेतु अभियान में जनसेवा का संदेश
Spread the loveमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा...
Spread the loveमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा...
Spread the loveकरीब 60 लाख रुपए के सहायक...
Spread the loveगोवर्धनपुर पुल, मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन...
भोपाल, 5 जनवरी । राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में कड़ाके का दौर जारी है। इसी बीच अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से प्रदेश में तेज ठंड का दूसरा दौर 7 जनवरी से शुरू होगा। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रविवार से यह सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर दो दिन बाद दिखेगा। इससे पहले ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से उत्तर से बर्फीली हवाएं आने लगेंगी। जिनकी रफ्तार तेज होगी। ये ठंड का असर बढ़ाएंगी। दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट होगी। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। वहीं, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। रविवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। इस कारण ठंड का असर बना रहा। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा।
आज रविवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में घना कोहरा रहेगा। नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, मैहर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और सीधी में मध्यम कोहरा रहेगा। 6 जनवरी को ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में कोहरे का अलर्ट है। 7 जनवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल में मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
शुक्रवार-शनिवार की रात में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में ठंड का असर देखने को मिला। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। भोपाल में 7.2 डिग्री, इंदौर में 11.4 डिग्री, ग्वालियर में 8.3 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और जबलपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 4.5 डिग्री, मंडला में 5 डिग्री, नौगांव में 6.2 डिग्री, उमरिया में 6.3 डिग्री, राजगढ़ में 6.6 डिग्री, मलाजखंड में 7.2 डिग्री, सतना में 7.4 डिग्री रहा। रीवा, रायसेन, खजुराहो, खंडवा, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़ और बैतूल में 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पारा रहा। शनिवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। भोपाल में 29.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में यह 31.6 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। धार, गुना में 30 डिग्री से ज्यादा रहा। खजुराहो सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 21.7 डिग्री और जबलपुर में 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
