उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
रायपुर, 28 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के रायपुर और उनके बेटे हरीश कवासी के सुकमा स्थित घर ईडी ने शनिवार सुबह छापेमारी की है। साथ ही सुकमा में नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी दबिश दी गई है। नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर ईडी की टीम दो गाड़ियों में कांग्रेस नेताओं के घर पहुंची। लगभग 8 की संख्या में ईडी के सदस्य बताए जा रहे हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर आज सुबह छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान मौजूद हैं। सीआरपीएफ के जवानों ने घर को घेरा हुआ है।
