उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...

रतलाम में बीते 25 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे खेल चेतना मेले में 18 खेलों में 100 स्कूलों के 10 हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे. सीएम ने चेतन खेल मेले में खेल प्रतिभाओं के लिए एस्ट्रो टर्फ, हॉकी ट्रैक एवं एथलेटिक ट्रैक बनाए जाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश में खेल का बजट 568 करोड़ रुपए किया है ताकि मध्य प्रदेश खेलों में अग्रणी राज्य बन सके
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आजादी के बाद पहली बार हमने प्रदेश में खेलों के लिए 568 करोड़ के बड़े बजट का प्रावधान किया है। मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां हॉकी के लिए सर्वाधिक एस्ट्रोटर्फ होंगे। खेल अब मात्र गतिविधि नहीं बल्कि पाठ्यक्रम का हिस्सा भी बनाए गए है। अब खेल शिक्षक भी प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, कुलगुरु बन सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रतलाम में चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे 25 वें खेल चेतना मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर औपचारिक रूप से खेल चेतना मेले के शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, विधायक आलोट चिंतामणि मालवीय, विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आदि उपस्थित थे।
.
