मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान
Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले...
Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले...
Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के...
Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही...
रायपुर, 20 दिसंबर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन आज शुक्रवार को किसान न्याय योजना में किसानों को आवंटित राशि का मुद्दा उठाया। भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने पूछा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में कितना बजट आवंटित किया गया है। जवाब में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि वर्ष 2020-21 में 5627.89 करोड़ की राशि आवंटित की गई। वहीं 2021-22 में 5552.45 करोड़, वर्ष 2022-23 में 7028.53 करोड़ आवंटित वर्ष 2023-24 में 5607.32 करोड़ की राशि आवंटित की गई। मंत्री ने ये भी बताया कि वर्ष 2023-24 में सबसे अधिक 25 लाख 47 हजार 831 किसानों को राशि मिली।
इस पर विधायक ने पूछा कि किसानों की संख्या बढ़ने के बावजूद राशि का आवंटन कैसे हुआ। मोतीलाल साहू ने यह भी पूछा कि 2023-24 में कम राशि का आवंटन क्यों हुआ? इस सवाल पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों के साथ छल किया। किसानों की संख्या ज्यादा है, लेकिन रकबा कम होने की वजह से उन्हें पैसे कम दिये गये। पिछली सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया।
हमारी सरकार बनने के बाद किसानों को 13288 करोड़ का भुगतान किया। देश के इतिहास में इतना बड़ा निर्णय कभी नहीं लिया गया। पेंडिंग बोनस राशि मिलाकर 17 हजार करोड़ की राशि दी गयी। तीन माह के भीतर हमारी सरकार ने किसानों को इतनी बड़ी राशि दी, जो अपने आप में बहुत बड़ा निर्णय था।
