ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत से एक...
नई दिल्ली, 15 दिसंबर । श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके तीन दिनों के दौरे पर रविवार को भारत पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है। वे यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके साथ श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ और वित्त उप मंत्री अनिल जयंता फर्नांडीस भी होंगे।
भारत-श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की यह यात्रा काफी अहम है। राष्ट्रपति दिसानायके दिल्ली में एक व्यापारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे, जिसमें दोनों देशों के आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा, वह बोधगया भी जाएंगे, जो धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण स्थल है।
इससे पहले अक्टूबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोलंबो यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर लंबी चर्चा की थी। साथ ही जयशंकर ने भारत के ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत श्रीलंका के समर्थन को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की थी।
अनुरा कुमारा दिसानायके इसी वर्ष 23 सितंबर को श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे। श्रीलंका की राष्ट्रीय पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी के नेता दिसानायके चुनाव में भारी जीत के बाद राष्ट्रपति पद तक पहुंचे। श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी है। राष्ट्रपति दिसानायके की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो भविष्य में क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
