CG : इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…..
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
Spread the loveबिलासपुर। पेंशन प्रकरण में लापरवाही बतरने...
Spread the loveबिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में...
बीजापुर, 12 दिसंबर । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सीआरपीएफ, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस की संयुक्त टीम ने थाना तर्रेम और गंगालूर क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा लगाये गये 20 किलो के तीन आईईडी को जवानों ने बरामद किया है। आईईडी प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया गया था, जिसे बीडीएस बीजापुर की टीम एवं सीआरपीएफ170वीं बटालियन की बीडीएस टीम के द्वारा मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट कर नक्सलियाें के नापाक मंसूबे काे विफल कर दिया है।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि गंगालुर थाना में डीआरजी बीजापुर व बीडीएस बीजपुर की संसुक्त टीम बुधवार को सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान टीम ने मुनगा जाने वाले पगडंडी रास्ते से 10 किलो का आईईडी बरामद किया, जिसे बीडीएस बीजापुर की टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। वहीं तर्रेम थाना क्षेत्र के कोंडापल्ली छुटवाई मार्ग से कोबरा, सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने 5 -5 किलो के दो आईईडी बरामद किये, जिसे 170वीं बटालियन की बीडीएस टीम ने मौके से बरामद कर उसे माैके पर ही निष्क्रिय कर दिया।
